Friday, 23 December 2022
नया वेरिएंट कोविड 19 हुआ फिर सक्रिय जाने क्या हे लक्षण
Thursday, 22 December 2022
उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन सूची एवं चॉइस फिलिंग अपडेट
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन सूची के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग के बारे में गाइडलाइन दी गई है। इसके अलावा अमान्य प्रकरणों की सूची भी जारी की गई। कैंडीडेट्स एमपी ऑनलाइन पर उपलब्ध डेडीकेटेड पोर्टल TRC MPONLINE पर विजिट कर सकते हैं। हम डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं।
1. उच्च माध्यमिक शिक्षक पद हेतु जारी विज्ञापन दिनांक 29.9.2022 के अनुकम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है इस चयन सूची में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थी जिनके नियुक्ति आदेश पूर्व में स्कूल शिक्षा / जनजाति कार्य विभाग द्वारा जारी किये जा चुके हैं अतः उन्हें शाला के विकल्प चयन का अवसर नहीं दिया जा रहा है।
2. चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षित है कि वे 23 दिसम्बर से 27 दिसंबर 2022 तक शाला के विकल्प का चयन कर लें। अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 विकल्प अथवा किसी विषय में 50 से कम रिक्तियों होने पर समस्त रिक्तियों का चयन करना अनिवार्य होगा। समयावधि में शाला का विकल्प चयन न करने पर उपलब्ध रिक्तियों में से विभागीय प्राथमिकता के आधार पर शाला का आवंटन किया जाएगा।
Sunday, 18 December 2022
समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शासकीय/अशासकीय संस्थाओं में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का आधार e-KYC एवं प्रोफाइल अपडेशन /छात्रिव्रत्ति स्वीकृति विषयक
समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शासकीय/अशासकीय संस्थाओं में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का आधार e-KYC एवं प्रोफाइल अपडेशन /छात्रिव्रत्ति स्वीकृति विषयक
Saturday, 17 December 2022
मप्र का "बालरंग" कार्यक्रम देश भर में हो रहा है लोकप्रिय : आयुक्त लोक शिक्षण श्री वर्मा
आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभय वर्मा ने कहा है कि "बालरंग कार्यक्रम" स्कूली बच्चों के सृजनात्मक कौशल एवं अभिव्यक्ति को निखारने के लिए एक ऐसा मंच है, जो बच्चों को अपनी स्वाभाविक प्रतिभा को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से प्रकट करने का अवसर देता है। यह कार्यक्रम पिछले 24 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल में यह कार्यक्रम नहीं हो सका था। अब पुनः "बालरंग" कार्यक्रम की निरंतरता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग मप्र के "बालरंग" कार्यक्रम की लोकप्रियता पूरे देश भर में बढ़ रही है और अब यह कार्यक्रम वृहद राष्ट्रीय स्वरूप ले रहा है। इस बार भी विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिभागी "बालरंग" कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे। कार्यक्रम में बच्चे बड़े उत्साह से विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
आयुक्त लोक शिक्षण श्री वर्मा बच्चों के सांस्कृतिक महोत्सव "राज्य स्तरीय बालरंग" के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे।
राज्य स्तरीय "बालरंग" में प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इसमें प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक विधाओं में सुगम संगीत, वादन, सांस्कृतिक नृत्य, लोकगीत गायन, लोकगीत की प्रस्तुतियाँ दीं। साहित्यिक प्रतियोगिता में निबंध, कैलीग्राफी, सुलेख, वाद- विवाद, प्रश्न मंच, तात्कालिक भाषण, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएँ हुई।
स्कूल शिक्षा विभाग एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में "राष्ट्रीय बालरंग 2022" कार्यक्रम 18 से 19 दिसंबर 2022 तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में किया जा रहा है।
संचालक लोक शिक्षण श्री के.के. द्विवेदी, संयुक्त संचालक भोपाल संभाग श्री अरविंद चौरगढ़े, अधिकारीगण, विभिन्न संभागों से आए प्रतिभागी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश बन रहा है अब निवेश का बड़ा केंद्र : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Monday, 12 December 2022
प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023
प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को राज्य शिक्षा केंद्र मप्र ने स्थगित कर दिया हे वर्तमान में जारी होने वाली सूचि दिसम्बर 30 2022 को जारी की जाएगी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर के सूचित किया और बताया हे की समय समय पर WWW.TRC.MPONLIN.GOV.IN पर जाकर सुचना देखते रहे|
https://youtu.be/p81TpF8TYgI
ज्यादा जानकारी के लिए ब्लू लिंक पर क्लिक कीजिए
IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 Salary Slip Online Download Via IFMS Portal – मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड
एमपी सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्लिप/ट्रेजरी पे स्लिप/वेतन पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा...
-
एमपी सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्लिप/ट्रेजरी पे स्लिप/वेतन पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा...
-
समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शासकीय/अशासकीय संस्थाओं में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का आधार e-KYC एवं प्रोफाइल अपडेशन /छा...
-
स्वास्थ्य मंत्रालय, रिपोर्ट: *कोविड और अनुवादित* सभी को मास्क पहनने की सलाह दी जाती है क्योंकि COVID-Omicron XBB कोरोनावायरस क...














































